डैम से छोड़ा गया पानी, किसानों को राहत
By - Bhaskar Hindi |25 Jan 2023 11:56 AM GMT
सिवनी डैम से छोड़ा गया पानी, किसानों को राहत
डिजिटल डेस्क,सिवनी। घंसौर ब्लॉक के मलखेड़ा गांव में बने मुंडा डैम से आखिरकार निचले इलाकों के लिए पानी छोड़ दिय गया। किसानो ने शिकायत की थी कि जिनकी डूब क्षेत्र की जमीन हैं वे लोग अपने खेत मेें पानी देने के लिए नहर से पानी नहीं दे रहे हैं। किसानों का कहना था कि पानी नहीं मिलने से फसलें सूखने की स्थिति में आ गई हैं। आखिरकार स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर डैम से पानी छोड़ा। इससे अब कई किसानों के खेतों तक मुंडा डैम का पानी पहुंच गया है। अब किसानों ने राहत की सांस ली है।
Created On :   25 Jan 2023 11:56 AM GMT
Next Story