हम भाजपा को हर सीट पर हरा सकते हैं : सचिन पायलट

We can defeat BJP on any seat of Rajasthan state : Sachin Pilot
हम भाजपा को हर सीट पर हरा सकते हैं : सचिन पायलट
हम भाजपा को हर सीट पर हरा सकते हैं : सचिन पायलट
हाईलाइट
  • कांग्रेस ने किया किसी भी सीट पर भाजपा को हराने का दावा।
  • कांग्रेस ने किया गठबंधन की खबरों से किनारा।
  • राजस्थान में इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। एक ओर सत्तारूढ़ भाजपा अपनी सरकार बरकरार रखने के लिए प्रचार प्रसार में जुटी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए जद्दोजहद में लगी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कांग्रेस के दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन की बातों पर विराम लगाया है। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि "हम भाजपा को राजस्थान में किसी भी सीट पर हराने में सक्षम हैं। हम किसी गठबंधन पर विचार नहीं कर रहे हैं"। 

बता दें कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन के अनुमान लगाए जा रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस बसपा के साथ गठबंधन कर सकती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले दो बड़ी पार्टियों कांग्रेस-बसपा के बीच राज्य में सीटों के विभाजन को लेकर बातचीत चल रही थी।

दूसरी पार्टी के साथ गठबंधन की चर्चाओं का खंडन करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि "हम प्रदेश में भाजपा को सभी सीटों पर हरा सकते हैं। गठबंधन को लेकर किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं है। हालांकि हमने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनाव की स्पष्ट स्थिति से अवगत करा दिया है"। इससे पहले भी कांग्रेस नेता सचिन पायलट गठबंधन की बातों को खारिज कर चुके हैं। एक चैनल से बातचीत के दौरान पायलट ने कहा था कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है। इससे पहले पार्टी भी यह साफ़ कर चुकी है कि नेताओं के हितों को दांव पर लगाकर कांग्रेस कोई गठबंधन नहीं करेगी।

 

 

कांग्रेस को मिली सफलता से भाजपा मुश्किल में
राजस्थान में इसी साल हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार कांग्रेस को राज्य में मिल रही सफलता से मुश्किल में दिख रही है। भाजपा के कब्जे वाली अजमेर और अलवर की सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी। 

Created On :   14 July 2018 9:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story