- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बदलता रहा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश...
बदलता रहा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो, कहीं धूप का मंजर

By - Bhaskar Hindi |8 Aug 2021 10:03 AM IST
बदलता रहा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो, कहीं धूप का मंजर
डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार सुबह कुछ देर बदली के बाद धूप निकल गई, दोपहर तक तापमान में मामूली बढ़त भी महसूस की गई थी, जब्कि शनिवार को दिन भर धूप और छांव का खेल चलता रहा। बीच में ही बारिश भी हो रही थी। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश व बूंदाबांदी जारी रहेगी। धूप भी खिलेगी। मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में अचानक 7 डिग्री का उछाल होने से उमस की परेशानी बनी हुई है। पूरे विदर्भ में ही तापमान बढ़ा हुआ है। रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इससे उमस की परेशानी और बढ़ सकती है।
Created On :   8 Aug 2021 3:21 PM IST
Next Story