पत्नी के मायके जाने से परेशान पति दो बच्चों के साथ कुएं में कूदा, मौत

wife went to his parents house husband jumped in well with 2 child
पत्नी के मायके जाने से परेशान पति दो बच्चों के साथ कुएं में कूदा, मौत
पत्नी के मायके जाने से परेशान पति दो बच्चों के साथ कुएं में कूदा, मौत

डिजिटल डेस्क, अमरावती। पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने एक बड़ा कदम उठा लिया जिसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया। गौरतलब है कि अमरावती के धामणगांव गढ़ी में एक व्यक्ति ने पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की पत्नी एक वर्ष पहले मायके चली गई थी जिस कारण से वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था। जिसके चलते 4 नवंबर को दो बच्चों के साथ पिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जिससे जिले में सनसनी मच गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार धामणगांव गढ़ी में दीपक अग्रवाल के खेत में मजदूर काम कर रहे थे। इस समय खेत के कुएं  से दुर्गंध आने से मजदूर ने कुएं में झांककर देखा। तब से उसे कुएं में कुछ दिखाई दिया। इस बात की खबर उसने अपने खेत मालिक को दी।  कुएं में देखने पर उन्हें लाश तैरते दिखाई दी। इस बात की जानकारी खेत मालिक ने परतवाड़ा पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर गांव वालों की मदद से कुएं से लाश बाहर निकाली।

लाश बाहर निकालने के बाद उपस्थित उनकी शिनाख्त हुई। मृतकों के नाम सदानंद दहीकर (38), गौरव दहीकर (10), प्रिया दहीकर (4) है। बताया जाता है कि पत्नी के वियोग में सदानंद दहीकर ने यह कदम उठाया। पारिवारिक विवाद के चलते सदांनद की पत्नी एक वर्ष पूर्व मायके चली गई थी। जिसके बाद बच्चों की देखभाल सदानंद की मां करती थी। सदानंद ने अपनी पत्नी को घर वापस लाने का अनेक बार प्रयास किया। लेकिन सदानंद को शराब पीने की लत रहने से उसकी पत्नी ने मायके आने से इंकार कर दिया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Created On :   4 Nov 2017 10:51 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story