- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- पति और ससुर की प्रताड़ना से परेशान...
पति और ससुर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, वरुड। तहसील के काटी ग्राम निवासी गौरी रत्नाकर कुटे नामक 40 वर्षीय विवाहित महिला का मृतदेह फंदे से लटका दिखाई दिया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। संबंधित महिला ने हत्या की है या आत्महत्या इस बात को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। खबर लिखे जाने तक इस प्रकरण की स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। लेकिन बेनोडा शहीद पुलिस द्वारा महिला के पति व ससुर को गिरफ्तार करने से मामला और भी गंभीर दिखाई देने लगा है। जानकारी के अनुसार काटी ग्राम के कुटे परिवार में जरूड़ निवासी गौरी रहाटे का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था। कुछ वर्ष वैवाहिक जीवन अच्छा चलने के बाद महिला के पति रत्नाकर कुटे की नशे की आदत बढ़ने से परिवार में झगड़े होने लगे।
जिससे पति-पत्नी में तू-तू-मैं-मैं होने लगी। कई बार रत्नाकर द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी की गई। डेढ़ माह पूर्व गौरी की बेटी रागिनी ने भी पारिवारिक झगड़ों से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब पति व ससुर से त्रस्त होकर गौरी द्वारा भी यह कदम उठाया गया है। इस तरह के आरोप गौरी के माता-पिता द्वारा लगाए जा रहे है। गौरी का मृतदेह घर के ही एक कमरे में लटका दिखाई दिया था। गौरी के परिवार वालों ने घटना की जानकारी मिलते ही काटीगांव पहुंचकर उसके पति व ससुर की पिटाई की।
पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही बेनोडा शहीद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत शरीर का पंचनामा करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण रुग्णालय रवाना करवाया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस ने गौरी के परिवार वालों की शिकायत पर उसके पति व ससुर के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया है।
Created On :   14 Oct 2021 6:26 PM IST