आम नदी में नाव पलटने से महिला मृत, 5 घायल

Woman dead, 5 injured as boat overturn in Aam river
आम नदी में नाव पलटने से महिला मृत, 5 घायल
हादसा आम नदी में नाव पलटने से महिला मृत, 5 घायल

डिजिटल डेस्क, मांढल। रोजाना की तरह कृषि कार्य के लिए कुजबा गांव से महिलाएं नाव पर सवार होकर आमनदी की दूसरी ओर जा रही थीं। इस बीच गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे के दाैरान नाव पलटने से 1 महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं 5 अन्य घायल हो गए। हादसे की वजह नाव में क्षमता से अधिक लोगों का सवार हाेेना बताया जा रहा है। हादसे में गीता रामजी निंबर्ते (28) की मौत हो गई। वहीं, गंभीर मोनू सुरेश सालवे (28), मनीषा राजू ठवकर (35), लक्ष्मी गिरि (37), मंगला देवराव भोयर (36) व परमानंद रामचंद्र तिजारे गंभीर रूप से घाायल हो गए। बताया जा रहा है कि महिलाएं परमानंद रामचंद्र तिजारे के खेत में कपास चुनने के लिए जा रही थीं। हादसा वेलतुर पुलिस स्टेशन की हद में हुआ। घायलों को मांढल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कुही के ग्रामीण अस्पताल व नागपुर रेफर किए जाने की जानकारी मांढल पीएचसी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितीन राठोड़ ने दी। पोस्टमार्टम के लिए शव कुही ग्रामीण रुग्णालय भेजा गया।

Created On :   21 Jan 2022 1:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story