प्रेमी की शादी से आहत महिला ने लगा ली फांसी, गर्भवती महिला ने भी कर ली आत्महत्या

Woman hurt by lovers wedding, committed suicide by hanged
प्रेमी की शादी से आहत महिला ने लगा ली फांसी, गर्भवती महिला ने भी कर ली आत्महत्या
प्रेमी की शादी से आहत महिला ने लगा ली फांसी, गर्भवती महिला ने भी कर ली आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रेमी की शादी से आहत महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के लिए उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया गया है। शनिवार को उसके खिलाफ सोनेगांव थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस गुजरात जाने की तैयारी में है। सोनेगांव थाना क्षेत्र निवासी रेखा (38) पहली शादी हो गई थी, लेकिन किसी कारण वह मां के घर आ गई। मजदूरी कर वही रहने लगी। इस बीच फेसबुक के जरिए रेखा की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी अज्जू उर्फ अजत नामक व्यक्ति से हुई। अज्जु भी निजी काम करता है। जान-पहचान होने के बाद दोनों फोन पर घंटों बात और चैटिंग करने लगे थे। यह सिलसिला वर्ष 2017 से जारी था। प्रेम संबंधों के चलते अज्जू, रेखा से मिलने नागपुर में आया करता था। जब भी आता तो रेखा के साथ करीब चार-पांच महीने रहता था। कई बार रेखा भी राजकोट में अज्जू के घर गई है। वह भी वहां महीनों रहती थी। लीव रिलेशन के तहत एक ही छत्त के नीचे रहते थे। सितंबर माह में जब रेखा अज्जू से मिलने उसके घर गई तो उसने रेखा को धक्के मारकर घर से निकाल दिया। दरअसल अज्जू ने रेखा को छोड़कर किसी और महिला से शादी कर ली है, इसलिए उसने रेखा को अपमानित कर घर से निकाल दिया था। दूसरे दिन 18 सितंबर को रेखा राजकोट से नागपुर पहुंची और अपने निवास पर रसोईघर में बल्ली को चुन्नी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने  आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। जांच में पुलिस को अज्जू और रेखा के प्रेम संबंधों के बारे में पता चला। उसके मोबाइल ने इस प्रकरण की परतें खोली, जिसमें रेखा और अज्जू के मैसेज थे। उसे अपमानित कर घर से बाहर निकालने का भी मैसेज था, जिसमें रेखा ने मौत के लिए अज्जू को जिम्मेदार ठहराया गया है। अब पुलिस अज्जू को िगरफ्तार करने राजकोट जाने की तैयारी में है। जांच जारी है। 

गर्भवती महिला ने लगाई फांसी

बेलतरोड़ी थानांतर्गत शनिवार के तड़के गर्भवती महिला ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का कारण ज्ञात नहीं हुआ है। इस बीच प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है। मृतका पूजा (24) खापरी निवासी थी। 2 मई 2019 को पूजा की शादी विपिन गाणार (30) नामक व्यक्ति से हुई थी। मिहान में सेक्योरिटी गार्ड है। घटित प्रकरण को लेकर विपिन ने बताया कि शुक्रवार की रात वह ड्यूटी से घर लौटा। भोजन कर कमरे में सो गया। उसके बाजू में पत्नी पूजा भी सो रही हुई थी। तड़के साढ़े चार से पांच बजे के दौरान उसकी नींद खुली, बहुत देर से पूजा नही दिखी तो उसने बाथरुम में जाकर देखा, सामने का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शाॅवर पर चुन्नी बांधकर पूजा ने फांसी लगा ली थी। पूजा दो महीने की गर्भवती थी। प्रकरण को लेकर पूजा के मायके वालों ने भी कोई संदेह नहीं जताया है।

युवती ने की आत्महत्या

काटोल के साठे नगर निवासी किरण ठोसर का रेलवे कॉलोनी, काटोल, मूलत: तुमसर निवासी रामकृष्ण मेश्राम के बीच प्रेमसंबंध था। लेकिन दोनों के परिवार का विरोध होने के रामलाल और किरण 26 जून 2019 से पति-पत्नी की तरह अलग रहने लगे थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन पारिवारिक विवाद में शादी नहीं हो पाने से आहत किरण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फरियादी रामलाल की शिकायत पर  काटोल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया। आगे की जांच महिला पीएसआई जगताप कर रही है।
 

Created On :   22 Sep 2019 1:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story