- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पत्नी ने की पति की हत्या, सिर को...
पत्नी ने की पति की हत्या, सिर को चादर में लपेटकर प्रेमी के साथ हुई फरार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे के भिवंडी इलाके में अनैतिक संबंधों के आड़े आ रहे शख्स की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ निर्मम हत्या कर फरार हो गई। घटना का खुलासा वारदात के तीन दिन बाद तब हुआ जब आरोपी ने एक रिश्तेदार को फोन कर मामले की जानकारी दी और बचने में मदद मांगी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मनोज कुमार उर्फ राहुल सोनी (30) के रुप में हुई है। राहुल ने चार साल पहले गुलशबा सोनी (28) से प्रेम विवाह किया था। शादी के लिए उसने इस्लाम स्वीकार करते हुए अपना नाम बदलकर कैफ रख लिया था।
सिर धड़ से अलग कर चादर में लपेटा
नागाव इलाके के विठ्ठल निवास इमारत में रहने वाले दंपति के तीन बच्चे भी हैं। मनोजकुमार की आगरा में कटलरी की दुकान थी और वह डेढ़ दो महीने में एक बार घर आया करता था। तीन जनवरी को मनोजकुमार घर पहुंचा तो उसने गुलशबा को अपने प्रेमी रिजवान कुरैशी (24) के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उनके बीच काफी झगड़ा हुआ और दोनों ने मिलकर मनोजकुमार की हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर चादर में लपेट दिया।
शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे
इसके बाद दोनों आरोपी बच्चों के साथ घर बंद कर फरार हो गए। घटना के तीन दिन बाद रिजवान ने अपने शादाब नाम के रिश्तेदार को फोन किया और घटना की जानकारी देते हुए बचने में मदद मांगी। लेकिन शादाब ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दे दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शांतिनगर पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Created On :   8 Jan 2018 3:18 PM GMT