घर में घुसा युवक कर रहा था रेप की कोशिश, मना करने पर कर दी हत्या

Woman murdered for protesting against having sexual relations
घर में घुसा युवक कर रहा था रेप की कोशिश, मना करने पर कर दी हत्या
घर में घुसा युवक कर रहा था रेप की कोशिश, मना करने पर कर दी हत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जबरन शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर एक 22 वर्षीय शख्स 19 साल की युवती की गाला घोटकर हत्या कर दी। वारदात ठाणे के डोंबिवली इलाके में हुई। पुलिस ने दीपक भांगे नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा मंगलवार शाम उस वक्त हुआ जब नई मुंबई में काम करने वाली लड़की की मां वापस लौटी। बंगलुरु में पढ़ने वाली लड़की मंगलवार दोपहर घर लौटी थी। उसी इमारत में रहने वाले भांगे को यह जानकारी थी कि इस वक्त घर में वह अकेली होगी। भांगे ने युवती से कहा कि उसके घर में गिलहरी घुस गई है उसे बाहर निकलने के बहाने वह भीतर दाखिल हुआ। इस बीच लड़की को उंसके इरादों पर शक हुआ तो उसने अपने एक रिश्तेदार को फोन कर भांगे के घर में आने की सूचना दे दी। इसके बाद भांगे ने लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। लेकिन लड़की ने विरोध किया तो भांगे ने गाला घोटकर लड़की की हत्या कर दी और फरार हो गया। लड़की की मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन में जुटी डोंबिवली पुलिस को जानकारी मिली कि भांगे लड़की के घर में दाखिल हुआ था। इसके बाद उसे मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

Created On :   13 Nov 2019 3:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story