चलती ट्रेन में रेप कर महिला को नीचे फेंका, अस्पताल में भर्ती - हालत गंभीर

Woman raped and thrown down from moving train, hospitalized - condition critical
चलती ट्रेन में रेप कर महिला को नीचे फेंका, अस्पताल में भर्ती - हालत गंभीर
चलती ट्रेन में रेप कर महिला को नीचे फेंका, अस्पताल में भर्ती - हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में लोकल ट्रेन में एक महिला के साथ रेप किया गया। इसके बाद उसे नीचे फेंककर हत्या करने की काेशिश की गई। पीड़िता की उम्र 24 साल है। उसे मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला काे मंगलवार सुबह वाशी में रेलवे ट्रैक पर बेहोशी की हालत में पाया गया था। पुलिस ने शुक्रवार काे बताया कि लाेकल ट्रेन के माेटरमैन ने महिला काे देखा और इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर काे दी। स्टेशन मास्टर ने वाशी जीआरपी (शासकीय रेल पुलिस) काे सूचना दी। जीआरपी ने महिला काे अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

मेडिकल रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता टिटवाला की रहने वाली है। वह पवई इलाके में नौकरानी का काम करती है। पुलिस वाशी रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। ताकि आरोपी का सुराग मिल सके।

Created On :   25 Dec 2020 1:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story