लिफ्ट और दीवार के बीच फंसने से महिला की दर्दनाक मौत

Womans painful death due to being stuck between lift and wall
लिफ्ट और दीवार के बीच फंसने से महिला की दर्दनाक मौत
लिफ्ट और दीवार के बीच फंसने से महिला की दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोलाबा इलाके में स्थित नेवल कॉलोनी में एक 45 वर्षीय महिला की लिफ्ट में फंसने के चलते मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर उस वक्त हुआ जब लोगों के घरों में काम करने वाली महिला कुत्ते को घुमाने निकली थी। कफ परेड पुलिस ने दुर्घटना में मौत (एडीआर) दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जिस महिला की मौत हुई उसका नाम आरती परदेशी है। आरती नेवल कॉलोनी में स्थित विजया अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल पर स्थित एक घर में काम करने पहुंची थी। दोपहर सवा 12 बजे वह कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर निकली लेकिन अचानक पैर फिसलने के चलते वह लिफ्ट और दीवार के बीच फंस गई। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। किसी तरह बाहर निकालकर बुरी तरह जख्मी परदेशी को अश्विनी अस्पताल ले जाया गया लेकिन दाखिल करने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कफ परेड पुलिस ने एडीआर दर्ज कर लिया है। इसके अलावा नौसेना भी मामले की छानबीन कर रही है। 

Created On :   21 Oct 2019 5:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story