लोकल ट्रेन में महिलाओं को सफर की इजाजत, राज्य सरकार ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र 

Women are allowed to travel in local trains
लोकल ट्रेन में महिलाओं को सफर की इजाजत, राज्य सरकार ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र 
लोकल ट्रेन में महिलाओं को सफर की इजाजत, राज्य सरकार ने रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नवरात्रि के पहले दिन महानगर की महिलाओं को लोकल ट्रेन में सफर की इजाजत का तोहफा मिल सकता है। राज्य सरकार ने इसके लिए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखा है। रेलवे अधिकारियों ने पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया है कि इस मांग पर विचार किया जा रहा है। राज्य के आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास सचिव किशोर निंबालकर ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में 17 अक्टूबर से सभी महिलाओं को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे से दिन की आखिरी लोकल तक यात्रा की इजाजत दी जाए। इसके लिए किसी तरह के क्यू आर कोड की आवश्यकता नहीं होगी। अत्यावश्यक सेवाओं के जुड़ी महिलाओं के साथ सभी महिलाओं को लोकल ट्रेनों से यात्रा की इजाजत दी जाए। वैध टिकट के साथ यात्रा करने वालीं महिलाओं को उपरोक्त समय में लोकल ट्रेनों से सभी दिशा में यात्रा की इजाजत होगी। जबकि दूसरे समय यात्रा के लिए अब भी क्यूआर कोड आधारित ट्रैवेल पास की जरूरत होगी। रेलवे  से बढ़ती मांग के मुताबिक लोकल गाड़ियों की संख्या  बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया है। मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एके सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि राज्य सरकार ने इस संबंध में अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मांग पर विचार किया जा रहा है।  
 

Created On :   16 Oct 2020 3:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story