एक्जिट पोल को लेकर इस तस्वीर पर विवादित ट्विट कर बुरे फंसे विवेक

Women Commission angry on Vivek Oberoi in an objectionable tweet
एक्जिट पोल को लेकर इस तस्वीर पर विवादित ट्विट कर बुरे फंसे विवेक
एक्जिट पोल को लेकर इस तस्वीर पर विवादित ट्विट कर बुरे फंसे विवेक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा समर्थक फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय ने एक्जिट पोल को लेकर आपत्तिजनक ट्विट कर फंस गए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विवेक पर महिला का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आपराधिक मामल दर्ज किए जाने कि मांग की है, जबकि राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस जारी किए जाने की बात कही है। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर से लेकर ज्वाला गुट्टा तक ने विवेक की आलोचना की है। 

विवेक ने एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम ट्विट किया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। इसे ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा- 'हाहा, क्रिएटिव! यहां कोई पॉलिटिक्स नहीं...सिर्फ लाइफ। इसके साथ उन्होंने स्माइली वाली इमोजी भी पोस्ट की है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आयोग इस मामले में विवेक को नोटिस जारी करेगा। 

दूसरी ओर राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने अभिनेता के ट्विट को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कहा है कि इस मामले में तत्काल मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवेक ओबेराय एक पद्मश्री से सम्मानित महिला का अपमान कर रहे हैं। मलिक ने कहा कि अब महिला आयोग सो क्यों रहा है। राकांपा नेता ने कहा कि विवेक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के विरोध का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि विवेक ओबराय भाजपा समर्थक माने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक में उन्होंने मोदी का किरदार निभाया है।  

             

Created On :   20 May 2019 3:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story