- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- महिलाओं ने बांधा रक्षासूत्र, मनाया...
महिलाओं ने बांधा रक्षासूत्र, मनाया भाई-बहन का पर्व

By - Bhaskar Hindi |22 Aug 2021 11:46 AM IST
खाकी को राखी महिलाओं ने बांधा रक्षासूत्र, मनाया भाई-बहन का पर्व
डिजिटल डेस्क, बीड़। नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया गया। इस मौके पर सामाजिक संगठन से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधे। पुलिस किसी भी त्योहार के दौरान ड्यूटी पर होती है इसलिए पुलिसकर्मी त्योहारों में शामिल नहीं हो सकते हैं, ऐसे में महिला समाजसेवियों ने डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर भाई-बहन का पर्व मनाया।
रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जो भाई-बहन के बीच के बंधन को मजबूत करता है, लेकिन कोरोना संकट काल में अपनी निजी जिंदगी भूलकर लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम करने वाले पुलिस भाइयों को राखी बांधकर महिला संगठन ने सामाजिक संदेश दिया है।

1/TOTAL_COUNT
Created On :   22 Aug 2021 5:14 PM IST
Next Story