- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- सरकारी नीति के खिलाफ कामगार,...
सरकारी नीति के खिलाफ कामगार, कर्मचारियों की हड़ताल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले के अलावा वर्धा, यवतमाल, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया, भंडारा जिलों में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। निजीकरण और कामगार विरोधी नीति के खिलाफ विविध क्षेत्र के कामगार, कर्मचारी संगठनों ने 28 मार्च से दो दिवसीय हड़ताल शुरू की है। इसमें प्रमुख रूप से ऊर्जा विभाग के महानिर्मिती, महापारेषण, महावितरण, वेकोलि, बीएसएनएल, डाक विभाग, राजस्व विभाग, डिफेन्स, बैंक, आशा सेविकाएं आदि क्षेत्रों का समावेश है। इस हड़ताल से व्यवस्था पर थोडा़ परिणाम हुआ है। हड़ताल में बैंक के सिर्फ लिपीक व उनके अधिनस्त कर्मचारी शामिल हुए, जिससे ट्रान्जेक्शन बंद रहा। इस कारण नागरिकों को परेशानी हुई। जबकि अधिकारी वर्ग हड़ताल में शामिल नहीं हुआ। इसके अलावा बीएसएनएल व पोस्ट ऑफिस के कर्मियों ने हड़ताल में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।
Created On :   28 March 2022 8:32 PM IST