श्रम कार्यालय का घेराव करेंगे ,औद्योगिक कंपनी जेसीओ में हड़ताल

Workers sitting on dharna accuse labor officer of bias
 श्रम कार्यालय का घेराव करेंगे ,औद्योगिक कंपनी जेसीओ में हड़ताल
धरने पर बैठे कामगारों ने श्रम अधिकरी पर लगया पक्षपात का आरोप   श्रम कार्यालय का घेराव करेंगे ,औद्योगिक कंपनी जेसीओ में हड़ताल

डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/सौंसर। औद्योगिक केंद्र बोरगांव स्थित जेसीओ गैस पाइप कंपनी ने कामगारों की हड़ताल जारी है। बुधवार को दूसरे दिन भी कामगारों ने कपंनी गेट पर धरना देकर प्रबंधन व श्रम विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मांगें पूर्ण नहीं होने पर दो दिन बाद कामगार जिला मुख्यालय पर पहुंचकर श्रम कार्यालय का घेराव करने की तैयारी कर रहे है। श्रम अधिकारी कामगारों की हड़ताल को अवैधानिक बता रहे है। श्रम अधिकारी के अनुसार यह मामला अब श्रम न्यायायल में जाएगा। इधर कामगारों का कहना है कि श्रम विभाग के अधिकारी कंपनी प्रबंधन का साथ दे रहे है। आंदोलनरत कामगार विवेक व मनोज का कहना है कि कंपनी प्रबंधन से वेतन समझौता हुए दस माह हो गए। कंपनी प्रबंधन ने अब तक वेतन में बढ़ोतरी नहीं की, वहीं समझौते के अन्य बिंदुओं का पालन नहीं किया है। श्रम अधिकारी  कपंनी प्रबंधन पर समझौता लागू करने का दबाव बनाने की बजाए हमारी मांग को ही गलत ठहराने में लगे है। कपंनी में गैस पाइप का निर्माण होता है, कंपनी में 320 कामगार कार्यरत हैं। कामगारों के आंदोलन को अब तक किसी श्रमिक संगठन ने समर्थन नहीं दिया है। कामगारों की मांगों पर कंपनी प्रबंधन के अधिकारी बात करने तैयार नहीं है।  
श्रम कार्यालय का घेराव करेंगे
कामगारों का कहना है कि प्रबंधन के साथ हुए समझौते के बाद भी प्रबंधन की मनमानी पर श्रम विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते आंदोलन शुरू किया है। दो दिन में सुनवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर पहुंच कर कामगार श्रम कार्यालय का घेराव करेंगे। 
कंपनी गेट पर दे रहे धरना
दस माह पूर्व समझौते को लागू करने की मांग को लेकर कामगार कंपनी गेट के सामने धरना दे रहे हैं। धरने पर तीनों पाली के कामगार सुबह से शाम तक उपस्थित रहते है। कामगार विलास एवं राजेंद्र का कहना है कि कंपनी प्रबंधन के अडय़ल रवैए एवं श्रम अधिकारी के एक पक्षीय व्यवहार के कारण हड़ताल करनी पड़ी है। 
इनका कहना है
कामगारों को समझाइश दी गई थी कि वे उत्पादन कम या बंद नहीं करे। समझौते को लेकर प्रबंधन से चर्चा की जाएगी। लेकिन कामगार माने नहीं और हड़ताल शुरू कर दी। मामले का हल श्रम न्यायालय में होंगा।
    -संदीप मिश्रा श्रम अधिकारी छिंदवाड़ा

Created On :   11 Aug 2021 12:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story