कार्यकर्ता ने हर बूथ को सक्षम बनायेंगे: आशीष तिवारी

Workers will enable every booth: Ashish Tiwari
कार्यकर्ता ने हर बूथ को सक्षम बनायेंगे: आशीष तिवारी
पन्ना कार्यकर्ता ने हर बूथ को सक्षम बनायेंगे: आशीष तिवारी

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश निर्देशन के अनुसार आज स्थानीय गजानन पैलेस में बूथ विस्तारक योजना को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र गर्ग, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे और जिला सह मीडिया प्रभारी अजय पाठक ने प्रेस कांफे्रंस को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत 20 से 30 जनवरी के बीच बूथ विस्तारक योजना का आयोजन हो रहा है। जिसमें 20 हजार बूथ विस्तारक प्रदेश के लगभग 65 हजार बूथों को सशक्त, सक्षम व डिजिटल बनाने के लिए निकलेंगे। इस योजना में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण सहित स्वयं भी अपने निर्धारित बूथों पर विस्तारक बनकर कार्य करूंगा। इसके बाद बृजेंद्र गर्ग ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के तहत हर बूथ को सक्षम बनाकर कुशाभाऊ ठाकरे जी को श्रद्धांजलि देने का संकल्प लिया है। 
एप पर संकलित होगी 65 हजार बूथों की जानकारी
कार्यक्रम में संगठन एप की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  श्री तिवारी ने बताया कि संगठन एप से 65 हजार बूथों की जानकारी का संकलन होगा। जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति और बूथ के वोटर के नाम, नम्बर और उनकी जानकारी उल्लेखित रहेंगी। एप से बूथ विस्तारक योजना में बूथ की जानकारी एकत्रित होगी। जिससे 65 हजार बूथ डिजिटल होंगे। इसी क्रम में पन्ना जिले में बूथ विस्तारक 129 एवं एप संचालक 129 इस प्रकार कुल 258 कार्यकर्ता 10 दिन का समय पन्ना जिले में देने वाले हैं और इन 10 दिनों में वह प्रत्येक दिन 10 घंटे का समय पार्टी के लिए देगे। इस व्यवस्था को संचालित करने के लिए पार्टी द्वारा पन्ना नगर में 07 शक्ति केंद्र बनाए गए हैं एवं जिले की 06 नगर परिषदों में प्रत्येक परिषद में 3-3 शक्ति केंद्र बनाए गए हैं इस प्रकार कुल नगर परिषदों में 25 शक्ति केंद्र बनाए गए हैं जहां पर जाकर कार्यकर्ता पार्टी के विस्तार के लिए काम करेंगे यह कार्य पन्ना जिले की तीनों विधानसभाओं में सभी बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। दिनांक 21 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा बूथ क्रमांक 271 ग्राम पटना तमोली मंडल सलेहा में अपना  समय पार्टी के लिए देंगे साथ ही पवई विधायक प्रहलाद लोधी बूथ क्रमांक 56 ग्राम पड़रिया में पवई विधानसभा के मंडल मोहन्द्रा में अपना समय देंगे। मध्य  प्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह वार्ड क्रमांक ०5 के 169 बूथ पर अपना समय देंगे वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया बूथ क्रमांक 271 पर संगठन विस्तार के लिए समय देंगे। 

Created On :   20 Jan 2022 11:22 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story