विश्व कैंसर दिवस : कैंसर पीड़ितों का ‘हौसला’ बढ़ाएंगे अलग-अलग भाषाओं में गाये गाने

World Cancer Day: Increase courage of cancer patients by songs
विश्व कैंसर दिवस : कैंसर पीड़ितों का ‘हौसला’ बढ़ाएंगे अलग-अलग भाषाओं में गाये गाने
विश्व कैंसर दिवस : कैंसर पीड़ितों का ‘हौसला’ बढ़ाएंगे अलग-अलग भाषाओं में गाये गाने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कैंसर से जूझ रहे लोगों के लिए सबसे मुश्किल होता है इलाज के दौरान अपना साहस और हौसला बनाए रखना। इसी काम में कैंसर पीड़ितों की मदद करने के लिए हौसला नाम का एक संगीत एलबम जारी किया गया है।  हिंदी मराठी और बंगाली में एलबम के गाने जाने माने गायक शान ने गाए हैं। तमिल और कन्नड भाषा में रवि प्रकाश ने अपनी आवाज दी है। 

लोगों में जागरुकता फैलाने की पहल

दुनिया भर में चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मकसद इस गंभीर बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। दुनिया भर में कैंसर के लाखों मरीज हैं। इन्हीं मरीजों और उनकी सेवा करने वालों को उत्साहित और प्रेरित करने के लिए मुंबई में यह एलबम लांच किया गया। हौसला एलबम एक्सिओममैक्स और केडेंस मीडिया ने मिलकर जारी किया है। एलबम का हिंदी गीत रवि बसनेत ने तैयार किया है। मुख्य गायकों के अलावा अंजलि खंडेलवाल और मनन सामंथा ने भी कोरस दिए हैं। हौसला एलबम के निर्देशक और कंपोजर हितेश मिश्र हैं।

बीमारी से लड़ने में मिलेगी मदद

गायक शान ने कहा कि इस एलबम के गीत बेहद प्रेरणादायक हैं। मुझे लगता है कि इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को बीमारी से लड़ने और उस पर जीत हासिल करने का हौसला मिलेगा। कैंसर जैसी लंबी बीमारी के दौरान परिवार और दोस्तों का सहयोग बेहद जरूरी होता है।  बीमारी का पता चलते के बाद इसके मरीज भावनात्मक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरता है। ऐसे में लोगों के सहयोग, सही इलाज के साथ जरूरी है कि मरीज का हौसला बना रहे। हमारा एलबम इसमें लोगों की मदद करेगा। 

 

Created On :   3 Feb 2019 3:08 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story