नायगांव में बनेगा वैश्विक स्तर का कौशल विकास केन्द्र, मुख्यमंत्री की घोषणा

Worlds Skill Development Center will make in Nayagaun, CM announced
नायगांव में बनेगा वैश्विक स्तर का कौशल विकास केन्द्र, मुख्यमंत्री की घोषणा
नायगांव में बनेगा वैश्विक स्तर का कौशल विकास केन्द्र, मुख्यमंत्री की घोषणा

डिजिटल डेस्क, पुणे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरूवार को सातारा के खंड़ाला स्थित नायगांव में कहा कि क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के जन्मगांव में महिलाओं के लिए वैश्विक स्तर का कौशल विकास केन्द्र निर्माण किया जाएगा। गुरूवार को सावित्रीबाईं फुले की जयंति के अवसर पर नायगांव स्थित उनके स्मारक को अभिवादन करने पहुंचे, मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा जोतिबा फुले और सावित्रीबाईं फुले ने महाराष्ट्र में प्रगतिशील विचारों की नींव रखी थी। उनके कारण ही राज्य को प्रगतीशील राज्य के तौर पर पहचान मिली। उनके द्वारा दिखाई राह पर ही हम चलेंगे। महात्मा फुले ने सावित्रीबाईं को पढ़ाकर स्त्री शिक्षा की नींव रखी। दोनों ने स्त्री शिक्षा के लिए अतुलनीय कार्य किया। वंचितों के विकास, समाज से जातिभेद खत्म करने, स्त्री मुक्ति के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इसी राह से आगे चलते हुए सावित्रीबाईं के मुलगांव नायगांव में महिलाओं के लिए वैश्विक स्तर का कौशल विकास केन्द्र निर्माण किया जाएगा। यहां सावित्री सृष्टि निर्माण की जाएगी। नायगांव को "ब" दर्जे का तीर्थ क्षेत्र घोषित करने के लिए विचार किया जा रहा है।

भारतरत्न के लिए केन्द्र सरकार से संपर्क  
मुख्यमंत्री ने कहा कि वंचित तथा महिलाओं के लिए फुले दंपति ने अतुल्यनीय कार्य किया है। जिसके चलते उन्हें भारतरत्न पुरस्कार देने के लिए राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। सरकार इस संदर्भ में केन्द्र सरकार से लगातार संपर्क कर रही है। समय समय पर जानकारी ली जा रही है।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने नायगांव स्थित सावित्रीबाईं फुले के स्मारक को अभिवादन किया। साथ ही पुरातत्व विभाग द्वारा सावित्रीबाईं के जीवन पर आधारित निर्माण किए गए स्मारक तथा चित्र शिल्प का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर विधानपरिषद के सभापति रामराजे नाईक निंबालकर, सातारा जिले के अभिभावक मंत्री विजय शिवतारे, कृषित राज्यमंत्री सदाभाऊ खोत, सातारा जिला परिषद के अध्यक्ष संजीव नाईक निंबालकर, पिंपरी-चिंचवड़ के महापौर राहूल जाधव, विधायक शंभूराज देसाई, विधायक जयकुमार गोरे, विधायक मनिषा चौधरी, कोल्हापुर परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक विश्वास नांगरे-पाटील, जिलाधिकारी श्वेता सिंघल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलास शिंदे, नायगांव के सरपंच निखील झगड़े उपस्थित थे।    
 

Created On :   3 Jan 2019 12:53 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story