- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Young man hanged in the house, one killed in the road accident
दैनिक भास्कर हिंदी: घर में युवक ने लगाई फांसी, वाहन की टक्कर में एक की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्थानीय नया पुलिस थाना कामठी अंतर्गत आने वाले येरखेड़ा परिसर में गुरुवार की शाम एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर ली। सूत्रों के मुताबिक तेलीपुरा, येरखेड़ा में अमित केशव खंते (27) उप्पलवाड़ी में एक निजी कंपनी में काम करता था। गुरुवार की सुबह वह काम से लौटा तब तक वह ठीक था। अमित की मां अपने नियमित का पर चली गई। शाम करीब 6 बजे जब अमित की मां काम से लौटी और घर का दरवाजा खोला तो अमित घर के कमरे में लोहे के एंगल से लटकता हुआ नजर आया। यह नजारा देख अमित की मां जोर-जोर से चीखने लगी। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने अमित का शव नीचे उतारा लेकिन, तब तक अमित अपने प्राण गंवा चुका था। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर देवलापार से 3 किमी की दूरी पर कट्टा ग्राम क्षेत्र में गुरुवार की शाम 6.30 बजे के करीब राष्ट्रीय महामार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक का नाम ताराचंद यशवंत कोडवते (50) सिल्लारी निवासी बताया जा रहा है। गुरुवार को देवलापार ग्राम में मंडई का उत्सव होने से ताराचंद देवलापार आए थे। वापस जाते समय अज्ञात वाहन ने कट्टा परिसर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ताराचंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनका व्यवसाय खेती है। हादसे की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्हें देवलापार ग्रामीण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ताराचंद के परिवार में उनके दो बच्चे और पत्नी है।
डीसीपी पथक ने पकड़ा 10 टन मांस, एक गिरफ्तार
कामठी में गुरुवार को पेट्रोलिंग के दौरान परिमंडल 5 के डीसीपी के विशेष पथक ने कटे हुए मवेशियों का मांस ढुलाई करते हुए एक ट्रक जब्त किया। ट्रक में 10 टन मांस पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक अारोपी को गिरफ्तार कर कुल 31 लाख 50 हजार का माल जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर शहर पुलिस परिमंडल 5 के डीसीपी निलोत्पल द्वारा गठित विशेष पथक के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत अन्नाछत्रे, सूरज भारती, चेतन, विनोद, प्रभाकर, रवि राऊत, योगेश तातोड और मृदुल नगरे राष्ट्रीय महामार्ग स्थित गरुड़ चौक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस बीच उन्हें खबर मिली कि, कोलसाटाल के स्लाटर हाउस परिसर से कुछ लोग पिकअप वाहन से मवेशियों का कटा हुआ मांस लाकर एक 10 चक्का ट्रक में ढुलाई कर रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस ने बताए गए घटनास्थल पर घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस को देखते ही 5 से 6 लोग वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा करके एक व्यक्ति को धरदबोचा। वहां रखे 10 चक्का ट्रक क्रमांक एमएच-40, वाई-9082 की तलाशी ली तो पुलिस को ट्रक में मवेशियों का कटा हुआ करीब 10 टन मांस मिला। पुलिस ने ट्रक थाने में जमा किया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक की कीमत 16 लाख 50 हजार रुपए और मांस की कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी है। गिरफ्तार आराेपी का नाम एहसान खान व. सुलतान खान (32) बोरी तहसील बरघाट, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) बताया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए आरोपी ट्रक मालिक, माल मालिक के खिलाफ 11 (1) (ल) भारतीय पशु को निर्दयता से परिवहन करने के प्रतिबंधित अधिनियम 1960, सहधारा 5, 5 (क) 9, 9 (अ), 9 (ब) महाराष्ट्र प्राणी सुरक्षा अधिनियम 1995 सुधार कानून 2015 सहधारा 83/177 के तहत कामठी के जूना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है।
क्लोजिंग बेल: गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 236 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (24 मई 2022, मंगलवार) उतार चढ़ाव के बाद शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 236.00 अंक यानी कि 0.43% नीचे 54,052.61 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 89.50 अंक यानी कि 0.55% की गिरावट के साथ 16125.15 के स्तर पर बंद हुआ।
हालांकि बैंक निफ्टी 42 अंकों की बढ़त के साथ 34290 पर बंद हुआ। इंडिया विक्स 9.83 % बढ़कर 25.70 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में 33 शेयर लाल रहे जो एक व्यापक बिक्री की स्थिति दर्शाते हैं। निफ्टी शेयरों में डॉ रेड्डी, जीएनएफ सी, पावर ग्रिड, कोटक बैंक में सर्वोच्च तेजी रही। वहीं डिवीज लैब, टेक महिंद्रा, ग्रासिम, हिंदलिवर सबसे अधिक गिरे।
निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर शूटिंग स्टार पैटर्न बनाया है जो आनेवाले सत्र के लिए मंदी का संकेत है। पिछले 14 दिनों से निफ्टी 15750 से 16410 के बीच ट्रेड कर रहा है। किसी भी तरफ इन दोनों स्तरों में ब्रेकआउट होने पर ही निफ्टी की अगली बड़ी दिशा निर्धारित होगी। इसके अतिरिक्त निफ्टी ने 21 दिनों के मूविंग एवरेज की नीचे समाप्ति दी है जो उसमे कमजोरी का संकेत है।
हालांकि मोमेन्टम संकेतक एमएसीडी तथा स्टॉकिस्टिक सकारात्मक क्रॉसओवर के साथ ट्रेड कर रहे हैं, ओवेरसोल्ड क्षेत्र से वापसी की है, ये निफ्टी में तेजी का संकेत है। निफ्टी 16000 पर मजबूत सपोर्ट ले सकता है, तेजी की दशा में 16300 का स्तर एक तात्कालिक अवरोध हो सकता है।बैंक निफ्टी का सपोर्ट 33600 तथा अवरोध 34800 है।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 73 अंकों की बढ़त के साथ 54,362 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 26 अंकों की तेजी के साथ 16,241 के स्तर पर खुला था।
पलक कोठारी
शोध सहयोगी
चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broking)
Source: Choice India
Resumod: आपका निजीकृत मुफ्त ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक मुफ्त रिज्यूम-बिल्डिंग टूल, जो कि हर उम्मीदवार की जरूरत है, अब Resumod.co पर उपलब्ध है। Resumod एक फ्री ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर प्रदान करता है जो लगातार नौकरी खोजने वालों के लिए रिज्यूमे बनाने के तरीके को बेहतर बनाता है। हमने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर निःशुल्क टूल लॉन्च किया है। नीचे विवरण है|
प्रमाणित रिज्यूम बिल्डर - अपॉइंटमेंट सुरक्षित करने की अधिक संभावना के लिए
आप आसान फ़ॉर्मेटिंग और वर्तनी-जांच जैसी उन्नत सुविधाओं से बायोडेटा बना सकते हैं। इस अनुकूलित ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर का उपयोग करें जो एक अच्छा पहला प्रभाव बनाने पर केंद्रित है। हमारे टूल ने किसी को भी नौकरी-योग्य रिज्यूमे बनाने में मदद करने की क्षमता के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की है जो आपको रोजगार दिलाएगा।
अब, आप बिना किसी अतिरिक्त सिरदर्द के उच्च गुणवत्ता वाला रिज्यूमे बना सकते हैं| हमारा ऑनलाइन बिल्डर आपको फ़ॉर्मेटिंग की परवाह किए बिना सर्वश्रेष्ठ रिज्यूमे बनाने की अनुमति देता है। अभी, प्रभावी कवर लेटर तक पहुंच प्राप्त करें और एक नए रेज़्यूमे के पूरक के लिए उनका उपयोग करें।हमारे फ्री रेज़्यूमे बिल्डर के साथ, आप सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। देश भर के नौकरी चाहने वालों ने कहा है कि फ्री रेज़्यूमे बिल्डर विभिन्न पदों के लिए रेज़्यूमे और कवर लेटर बनाना आसान बनाता है।
आपके पास एक लिंक्डइन प्रोफ़ाइल उपलब्ध हो सकती है, लेकिन आपके CV में सभी विवरणों का उल्लेख होना चाहिए| यह टूल आपको अपने लिंक्डइन प्रोफाइल से अपनी सारी जानकारी को तुरंत निकालने की अनुमति देता है, जिससे आपको इसे फिर से टाइप करने से बचाया जा सकता है। हमारे टूल से रिज्यूमे में कुछ परिवर्तन करें, और आपका रेज़्यूमे मिनटों में तैयार हो जाएगा!
हमारा रिज्यूम बिल्डर दूसरों से बेहतर कैसे है?
Resumod आपको ऐसे टूल देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है जो आपकी नौकरी की खोज को वास्तव में प्रतिस्पर्धी बना देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हायरिंग प्रक्रिया के दौरान आपका CV चमकता रहे।
1. पेशेवर CV टेम्पलेट उपलब्ध हैं
Resumod आपको interview कॉल प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए रेज़्यूमॉड आपको कई रंग संयोजनों में दस सर्वश्रेष्ठ टेम्पलेट प्रदान करता है। बस अपनी जानकारी भरें और जादू होने की प्रतीक्षा करें!
2. विशेषज्ञों से सुझाव उपलब्ध है|
अपने रिज्यूमे को बेहतर बनाने के लिए, हमने 150,000 से अधिक बुलेट पॉइंट और 5000 से अधिक कौशल सुझाव प्रदान किए हैं।
3. लिंक्डइन प्रोफाइल को रिज्यूमे में बदलना
क्या होगा यदि आपके पास बायोडाटा नहीं है? चिंता मत करो। बस अपना लिंक्डइन डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और एक नया रिज्यूमे बनाने के लिए इसे हमारे बिल्डर को सबमिट करें। कुछ ही मिनटों में, आप हमारे ऑनलाइन रेज़्यूमे बिल्डर का उपयोग करके एक शानदार, आधुनिक CV बना सकते हैं।
4. टेम्प्लेट जिन्हें एचआर द्वारा अनुमोदित किया गया है
टेम्प्लेट दिखने में आकर्षक हैं और नए जमाने के मानव संसाधन पेशेवरों द्वारा अनुमोदित किए गए हैं। बस पीडीएफ को संपादित करें और इसे सेव करें।
5. बहु-प्रारूप डाउनलोड और वितरित करें
अपना रिज्यूमे पीडीएफ या एमएस वर्ड फॉर्मेट में डाउनलोड करें, या अपने रिज्यूमे का एक स्थायी लिंक प्राप्त करें जिसे आप साझा कर सकते हैं।
Resumod के विषय में
"Resumod" वेबसाइट पर 55,000 उपयोगकर्ता हैं।अब हमारे पास दस से अधिक आकर्षक शैलियाँ हैं, जो उपभोक्ताओं को नौकरी के बाजार में बढ़त देने के साथ-साथ उनके रिज्यूमे का निर्माण करने का एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।
हम 2022 तक प्रति दिन लगभग 100 पंजीकरण और प्रति दिन 300 से अधिक डाउनलोड तक पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीतता है, हम नौकरी चाहने वालों को सर्वश्रेष्ठ करियर बनाने में सहायता करने के लिए अतिरिक्त टूल प्रदान करने के लिए रिज्यूम के प्लेटफॉर्म में स्मार्ट सुविधाओं और प्रगति को भी शामिल कर रहे हैं।
Resumod न केवल नौकरी चाहने वालों को उनके रेज़्यूमे के साथ सहायता करता है बल्कि उन्हें अपने करियर के अगले स्तर पर भी ले जाता है। इसका उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को उपयुक्त नौकरी खोजने में सहायता करना है।
Resumod रिज्यूमे मेकर का उपयोग करने के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि नौकरियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए टेम्पलेट हैं। आपके पास विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक रेज़्यूमे टेम्प्लेट तक पहुंच होगी। आधुनिक और पेशेवर टेम्पलेट आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाए जा सकते हैं।
###
हमारा सर्वश्रेष्ठ नि:शुल्क ऑनलाइन रिज्यूमे बिल्डर विभिन्न प्रकार के टेम्प्लेट प्रदान करता है जिन्हें आपकी प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: उप्र : छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
दैनिक भास्कर हिंदी: आरबीआई अधिकारी ने अवसाद में आकर आत्महत्या की थी
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्ज में दबे किसान ने की आत्महत्या - बैंक से नोटिस मिलने के बाद तनाव में था
दैनिक भास्कर हिंदी: सेंट स्टीफेंस कॉलेज के शिक्षक ने मां की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र में हर रोज किसान कर रहे सुसाइड, राज ने कहा - 3 घंटे में एक कर रहा आत्महत्या