- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पहले पीटा फिर जूते पर थूककर चटवाया,...
पहले पीटा फिर जूते पर थूककर चटवाया, पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित ने कर ली आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मामूली बात पर हुए विवाद के बाद चार लोगों ने एक शख्स को बुरी तरह पीटा। फिर जूते पर थूककर उसे चाटने के लिए मजबूर किया। जिसकी शख्स शिकायत करने पुलिस स्टेशन पहुंचा, तो पुलिस ने एनसी दर्ज कर मामला रफा-दफा कर दिया। बेइज्जती बर्दास्त न कर सके इस शख्स ने आत्महत्या कर ली। अब पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चारों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है।
आरोपियों ने जूते पर थूका फिर चटवाया, पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत
मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस्माइल शेख उम्र 47 साल, अकबर शेख उम्र 35 साल, कारिया पावसे उम्र 35 साल और अफजल कुरैशी उम्र 44 साल है। घटना दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके की है। चार लोगों ने विवाद के बाद कासिम शेख को न सिर्फ बुरी तरह पीटा, बल्कि कारिया ने जूते पर थूककर उसे जबरन चाटने पर मजबूर किया।
सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज
शुक्रवार को हुई इस वारदात की शिकायत कासिम ने पुलिस थाने जाकर की। लेकिन पुलिस ने सिर्फ एनसी दर्ज की। इससे निराश कासिम ने शनिवार को अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कासिम की जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने आत्महत्या के लिए चारों आरोपियों को जिम्मेदार ठहराते हुए घटना का जिक्र किया था।
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज
इसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Created On :   12 Feb 2018 8:11 PM IST