- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- इस्तीफा वापस लेने की मांग को लेकर...
इस्तीफा वापस लेने की मांग को लेकर राहुल से मिले युवा नेता

By - Bhaskar Hindi |5 July 2019 2:32 PM IST
इस्तीफा वापस लेने की मांग को लेकर राहुल से मिले युवा नेता
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे देने से पार्टी के युवा कार्यकर्ता बेहद दुखी हैं। राहुल के मुंबई दौरे के वक्त मुंबई युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरज सिंह ठाकुर के के नेतृत्व में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने श्री गांधी से भेट कर इस्तीफा वापस लेने का निवेदन किया। ठाकुर ने राहुल से कहा कि पार्टी में युवक कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) को आगे बढ़ाने का कार्य आप ने ही किया। अब आप के इस्तीफे से पार्टी के युवा कार्यकर्ता बेहद दुखी हैं। ठाकुर के अनुसार राहुल जी ने हम सभी को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहने का निर्देश दिया है।
Created On :   5 July 2019 8:01 PM IST
Next Story