स्कूली छात्रा से युवक ने किया दुराचार - स्कूल भेजने के बहाने बैठाया था बाइक पर

Youth misbehaves with schoolgirl - Sitting on bike on the pretext of sending her to school
स्कूली छात्रा से युवक ने किया दुराचार - स्कूल भेजने के बहाने बैठाया था बाइक पर
स्कूली छात्रा से युवक ने किया दुराचार - स्कूल भेजने के बहाने बैठाया था बाइक पर

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र की एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता से दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है। इसी आरोपी ने पीडि़ता से लगभग दो साल पहले भी दुराचार किया था। उस प्रकरण में आरोपी एक साल जेल में भी रहा है। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी को वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में 21 वर्षीय पवन यादव मिला। उसने स्कूल छोडऩे के बहाने जबरन उसे गाड़ी में बैठाया और रोहना नहर के समीप ले जाकर दुराचार किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पवन यादव के खिलाफ धारा 341, 363, 376, 506 पॉक्सो एक्ट की धारा 3,4 के तहत मामला दर्ज किया है। पीडि़ता ने बताया कि कि वर्ष 2018 में भी आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया था। इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोपी एक साल तक जेल काट चुका है। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने दोबारा इस घटना को अंजाम दिया है।

Created On :   14 March 2020 2:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story