जिला परिषद अध्यक्ष पद एसटी के लिए आरक्षित

Zilla Parishad President post reserved for ST
जिला परिषद अध्यक्ष पद एसटी के लिए आरक्षित
नागपुर जिला परिषद अध्यक्ष पद एसटी के लिए आरक्षित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिला परिषद का नया अध्यक्ष बनने के लिए अनेक सदस्य इच्छुक थे। कुछ ने इस पद पर दावा भी किया था, किन्तु अब अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित होने से अनेकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। शनिवार को जिप अध्यक्ष पद एसटी के लिए आरक्षित करने की घोषणा की गई। इस बार अपेक्षा थी कि जिप अध्यक्ष पद सामान्य प्रवर्ग के लिए आरक्षित होगा। जिस कारण अनेकों की इस पर नजर थी। कई लोगों की इस बाबत गुप्त बैठकें भी हुई थीं। अध्यक्ष पद के लिए कुछ ने विरोधियों से भी हाथ मिलाने की तैयारी की थी, किन्तु पद एसटी के लिए आरक्षित होने से अनेकों को झटका लगा है। फिलहाल कांग्रेस में एसटी वर्ग से आने वाले सदस्य सक्रिय हो गए हैं। अनुसूचित जनजाति से संबंधित कुछ वरिष्ठ महिला सदस्यों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन कुछ समय से जिप अध्यक्ष पद पर लगातार महिलाओं का कब्जा रहा है। रश्मि बर्वे से पहले निशा सावरकर। ऐसे में अब किसी पुरुष सदस्य को अध्यक्ष बनाने की चर्चा है।

Created On :   2 Oct 2022 9:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story