- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सट्टा पर्ची के साथ आरोपी गिरफ्तार
सट्टा पर्ची के साथ आरोपी गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |9 Jun 2023 5:36 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। बीते दिवस ०७ जून को कस्बा गश्ती के दौरान सूचना प्राप्त होने पर पन्ना नगर के विज्ञान महाविद्यालय के पीछे सट्टा पर्ची लिखकर सट्टे की बुकिंग कर रहे आरोपी संतोष सोनी पिता रामचन्द्र सोनी उम्र ५४ वर्ष निवासी साईन्स कॉलेज के पीछे के विरूद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी की घेराबंदी करते हुए पकडा गया और उसके पास से सट्टा पर्ची के साथ २७० रूपए नगदी और डॉट पेन की जप्ती की गई। आरोपी के विरूद्ध धारा ४ क सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Created On :   9 Jun 2023 5:36 PM IST
Next Story