- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना के पर्यटन के लिए मिली बड़ी...
पन्ना: पन्ना के पर्यटन के लिए मिली बड़ी सौगात, पन्ना टाइगर रिजर्व ने पर्यटकों के लिए खोला तीसरा गेट

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व से पर्यटन का लाभ पन्ना को मिल सके और इससे यहां पर रोजगार के नए अवसर निर्मित हो इसको लेकर पन्ना टाइगर रिजर्व में कोर क्षेत्र के भ्रमण के लिए मडला, हिनौता के बाद तीसरा गेट खोले जाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी जो कि आज पूरी हो गई। अकोला गेट से बफर के साथ कोर क्षेत्र में भी पर्यटक सफारी का आनंद ले सकेंगे। पन्ना टाइगर रिजर्व के तीसरे अकोला गेट का आज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह ने औपचारिक रूप से उद्घाटन कर सफारी का शुभारंभ किया गया। आज पहले दिन अकोला गेट से पन्ना टाइगर रिजर्व भ्रमण के लिए ०६ जिप्सियों में ३० पयर्टक पहुंचे। गौरतलब हो कि इसके पूर्व कोर क्षेत्र की सफारी के लिए मडला और हिनौता गेट से ही सुविधा थी। पन्ना जिला मुख्यालय से मडला की दूरी लगभग २० किमी होने तथा हिनौता की दूरी लगभग २० किमी होने से पर्यटन के क्षेत्र में इसका पन्ना को लाभ नहीं पहुंचता था और पन्ना टाइगर रिजर्व का भ्रमण करने वाले ज्यादातर पर्यटक मडला गेट से प्रवेश करने के बाद लौट जाते थे और इस धार्मिक नगरी का भ्रमण नहीं पहुंचते थे साथ ही व्यवसायिक दृष्टि से ही लोगों को लाभ नहीं मिल पाता था।
इसके चलते अकोला से पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र की सफारी को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी इस दिशा में पन्ना विधायक एवं मंत्री बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह द्वारा सतत रूप से प्रयास करते हुए केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव के समक्ष प्रभावी तरीके से मांग रखी गई और पन्ना का पक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद इस दिशा में प्रभावी तरीके से प्रगति हुई और पन्ना में अकोला गेट से पन्ना टाइगर रिजर्व की सफारी को शासन स्तर से मंजूरी मिली। जिसके बाद आज औपचारिक रूप से इसका शुभारंभ मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कहा गया कि क्षेत्र के लोगों की ओर से लंबे समय से रमपुरा गेट को खोलने की मांग की जा रही थी। हमने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से इस गेट को खोले की मांग की थी।आज बहुत खुशी की बात है कि गेट की शुरुआत हो चुकी है। जिससे यहां के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को व पन्ना शहर वासियों को भी रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। लोकार्पण के दौरान क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व बृजेन्द्र झा, उप संचालक रिपुदमन सिंह भदौरिया, सहायक संचालक पन्ना हरमन त्रिपाठी, सहायक संचालक मडला देवेन्द्र अहिरवार, केन घडियाल अभ्यारण अधीक्षक राजवेंद्र मिश्रा, वन परिक्षेत्र अधिकारी पन्ना कोर, वन परिक्षेत्र अधिकारी पन्ना बफर व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Created On :   7 Oct 2023 2:52 PM IST