पन्ना: बाइक हुई अनियंत्रित युवक गिरकर हुआ घायल

बाइक हुई अनियंत्रित युवक गिरकर हुआ घायल

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत गहदरा के पास बाइक अनियंत्रित हो जाने से एक १९ वर्षीय युवक के घायल हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक आदिवासी उम्र १९ वर्ष निवासी अम्हारी जो बाइक से अमानगंज से अपने घर की तरफ अपनी बाइक से जा रहा था तभी अचानक गहदरा के पास सडक़ पर गढ्ढा होने पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और युवक वहीं सडक़ पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को राहगीरों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमानगंज पहँुचा गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया।

Created On :   18 Nov 2023 12:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story