- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना टाइगर रिजर्व में दो नन्हें...
पन्ना टाइगर रिजर्व में दो नन्हें शावकों का जन्म, अटखेलियां करते आए नजर

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की दुनियां अब पूरी तरह से आबाद हो चुकी है कोर क्षेत्र के साथ ही बफर क्षेत्र को भी बाघ ने अपना आशियाना बना लिया है इसके साथ जिले के वन क्षेत्र और दूसरे जिलो तक पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघ जा रहे है। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-२३४ के द्वारा दो नन्हें शावकों के जन्म देने की जानकारी सामने आई है मई के अंत में जन्मे दो नन्हें शावकों को बफर क्षेत्र अकोला के तालाब में नहाते व अपने माँ के साथ अटखेलियां करते देखा गया और इसकी तस्वीर भी सामने आई है। नन्हें शावकों की आयु लगभग ०४ माह हो चुकी है
इसके पूर्व ०४ मई को बाघिन पी-२३४(२३) के दो नन्हें शावकों की तस्वीर सामने आई थी मई माह में पन्ना टाइगर रिजर्व दो बाघिनों द्वारा जन्म दिए गए चार नन्हें मेहमानों के जन्म देने और उनके बडे हो जाने की जानकारी से पार्क प्रबंधन उत्साहित है और निगरानी दल उक्त दोनों बाघिनों के नन्हें शावकों की निगरानी को लेकर अर्लट है और सुरक्षा के पहलुओं को लेकर विशेष रूप से ध्यान देने की जानकारियां सामने आ रही है। बताया जा रहा है पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघो की संख्या ८० के आसपास हो चुकी है बाघों की संख्या बढऩे से पन्ना टाइगर रिजर्व को लेकर देशी-विदेशी पर्यटकों का आकर्षण काफी बढ़ गया है।
Created On :   31 May 2023 11:13 AM IST