लोकसभा चुनाव: विकसित भारत संकल्प पत्र निर्माण में आमजन की भूमिका पर भाजपा लेगी सुझाव, मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण अभियान किया गया लांच

विकसित भारत संकल्प पत्र निर्माण में आमजन की भूमिका पर भाजपा लेगी सुझाव, मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण अभियान किया गया लांच
  • विकसित भारत संकल्प पत्र निर्माण में आमजन की भूमिका पर भाजपा लेगी सुझाव
  • मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण अभियान किया गया लांच
  • लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रित करेंगे कार्यकर्ता

डिजिटल डेस्क, पन्ना। लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए विकसित भारत संकल्प पत्र निर्माण में आमजन की भूमिका, मोदी ऐप व मिस्डकॉल नंबर के संबंध में भाजपा ने प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें पन्ना विधायक एवं इस अभियान के प्रभारी बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला स्तर पर अभियान की लांचिंग की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी आमजनों से लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र हेतु सुझाव लेगी। संकल्प पत्र के सुझाव प्राप्त करने के लिए भाजपा के सभी जिला और विधानसभा कार्यालयों में सुझाव पेटी रखी जायेगी। भाजपा कार्यकर्ता 8 से 12 मार्च के बीच प्रत्येक बूथ तक पहुँचेंगे और लोगों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रित करेंगे।

इसके अलावा 9090902024 नंबर पर मिस्ड कॉल एवं नमो ऐप के माध्यम से भी लोगों के सुझाव लिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि सभी माध्यमों से सुझाव एकत्रित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना संकल्प पत्र बनायेगी। उन्होंने पत्रकारों सहित आमजनों से लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र हेतु सुझाव देने का आग्रह किया। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे, जिला मंत्री कमल लालवानी एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा की संकल्प पत्र हेतु हम हर घर तक जाएंगे और सभी से भारत को विकसित समृद्ध और सशक्त भारत बनाने के लिए उनके सुझाव लेंगे।

जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में हर व्यक्ति को अपने विचार और देश के विकास में अपने सुझाव रखने का पूरा अधिकार है। मोदी की गारंटी ही गांव, गरीब, किसान के कल्याण विकास और उत्थान का मार्ग प्रशस्त करती है। पत्रकार वार्ता का संचालन दुर्गेश शिवहरे ने किया, सुझाव संकलित कर सुझाव पेटी प्रदेश कार्यालय में संकल्प पत्र निर्माण समिति के पास सभी सुझाव भेज दिए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में आए पत्रकारगणों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन आशीष तिवारी ने किया।

Created On :   7 March 2024 2:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story