लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव के लिए त्रिपुरा की इस पार्टी ने थामा बीजेपी का दामन, विपक्षी दलों को लगेगा बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव के लिए त्रिपुरा की इस पार्टी ने थामा बीजेपी का दामन, विपक्षी दलों को लगेगा बड़ा झटका
  • लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए आई अच्छी खबर
  • त्रिपुरा से बीजेपी में शामिल होगी ये विपक्षी दल
  • बीजेपी के वरिष्ठ नेता की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में जुट गई हैं। इसे लेकर कई राजनीतिक दल लोकसभा सीटों पर एक के बाद एक अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दलों के इंडिया एलयांस ने केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने की पूरा जोर लगा रही हैं। तो वहीं, दूसरी ओर बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए में 2024 में अपनी जीत रिपीट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस बीच भाजपा को लेकर पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा से अच्छी खबर सामने आई है। इस बारे में बीजेपी के एक दिग्गज नेता ने बुधवार को पुष्टि करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा के मद्देनजर त्रिपुरा में विपक्ष के मुख्य दलों में से एक 'टिपरा मोथा' पार्टी ने बीजेपी सरकार का दामन थाम लिया है। उन्होंने आगे बताया कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 13 विधायक टिपरा मोथा के हैं। सूत्रों की मानें तो त्रिपुरा सरकार में टिपरा मोथा पार्टी को 2 मंत्री पद ऑफर किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े -पीएम मोदी के स्मार्ट विजन का नतीजा, दुनिया में तीसरे नंबर पर भारत का 'स्टार्टअप इकोसिस्टम'

दिल्ली में हुई थी राजनीतिक दलों की बैठक

गौरतलब है कि इस फैसले पर बात तब बनी जब दिल्ली में त्रिपुरा सरकार, टिपरा मोथा और केंद्र के बीच एक बैठक हुई थी। इस दौरान तीनों ने एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। जिसके कुछ दिनों बाद इस फैसले पर मुहर लगाई गई। त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के साथ आने के पीछे का उद्देश्य राज्य में स्वदेशी नागरिकों के कई मसलों को मैत्रीपूर्ण तरीके से सुलझाना है। त्रिपुरा के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने बताया, " टिपरा मोथा संसदीय चुनाव से पहले भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन सरकार में शामिल होने के लिए तैयार हैं। मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं हुई है।"

वर्तमान में त्रिपुरा सरकार में सीएम माणिक साहा को मिलाकर 9 मंत्री शामिल हैं। जबकि, नियम के लिहाज से देखे तो सीएम को मिलाकर कुल 12 मंत्री ही राज्य में हो सकते हैं।

अनिमेष देबबर्मा ने दिया बयान

इसे लेकर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और टिपरा मोथा अनिमेष देबबर्मा ने बयान दिया, "आधिकारिक तौर पर अधिकृत नहीं हैं।" उन्होंने बताया कि त्रिपुरा राजघराने के वंशज और टिपरा मोथा के सुप्रीमो प्रद्योत देबबर्मा अभी दिल्ली में हैं। उन्होंने आगे कहा, "उनका गुरुवार सुबह दिल्ली से लौटने का कार्यक्रम है। फिर, उनके मुख्यमंत्री के साथ बैठने की संभावना है।"

बता दें कि 2 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में टिपरा मोथा के साथ त्रिपक्षीय समझौते के अंतर्गत हस्ताक्षर किए थे। इसमें त्रिपुरा के इतिहास, भूमि और राजनीतिक अधिकारों, आर्थिक विकास, पहचान, संस्कृति और भाषा से जुड़े कई मसले शामिल थे। इन मुद्दों को मैत्रीपूर्ण रूप से सुलझाना के लिए आपासी समहति बनी थी।

Created On :   6 March 2024 6:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story