पन्ना: केन्द्र सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही: स्वतंत्र देव सिंंह

केन्द्र सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही: स्वतंत्र देव सिंंह

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश गौरव प्रतिष्ठान के तत्वावधान में प्रबुद्धजनों का सम्मेलन नगर के होटल सानवी लैण्ड मार्क में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अध्यक्षता भाजपा जिला जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया ने की वहीं विशिष्ट अतिथि मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विवेक मिश्रा ने किया। इस आयोजन में सैकड़ों प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही। प्रबुद्ध जनों में साहित्यकार, लेखक, विधायक, पूर्व विधायक, अधिवक्तागण, पत्रकारगण, शिक्षकों के अलावा सेवा निर्मित अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में प्रबुद्धजनों और मंच के बीच प्रश्न और उत्तर की श्रृंखला संपन्न हुई। श्री सिंह ने आज, कल और कल विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 18 वर्षो में प्रदेश में विकास की निरंतरता बनी हुई हैं और बीमारू राज्य में मध्य प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में सम्मिलित हो गया है। आज राष्ट्र जिस प्रकार निरंतर आगे बढ़ रहा है आने वाले समय हमारा भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर हो रहा है। बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जातियों में बटे समाज को एकजुट करने का दायित्व बुद्धिजीवी वर्ग को करना होगा। कार्यक्रम को प्र्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत व आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के प्रभारी कमल लालवानी द्वारा किया गया।

Created On :   9 Oct 2023 3:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story