पन्ना: ११ दिवसीय अखण्ड श्रीराम नाम संकीर्तन सम्पन्न

११ दिवसीय अखण्ड श्रीराम नाम संकीर्तन सम्पन्न

डिजिटल डेस्क, देवेन्द्रनगर नि.प्र.। विश्व कल्याण एवं देश की सुख समृद्धि के लिए सर्व सहयोग से दिनांक 4 सितंबर से देवेंद्रनगर कृषि उपज मंडी स्थित शिव जी के मंदिर में अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। 11 दिवसीय अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और 11 दिनों तक श्रीराम नाम संकीर्तन का रसपान किया। आज दिनांक 14 सितंबर को बड़े ही धूमधाम के साथ विधि-विधान के साथ हवन-पूजन उपरांत श्रीराम संकीर्तन सम्पन्न हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक के साथ काफी संख्या में लोगों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।

Created On :   15 Sept 2023 2:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story