Panna News: भारतीय सेना के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री विजय शाह व उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन

भारतीय सेना के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री विजय शाह व उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन
  • भारतीय सेना के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • मंत्री विजय शाह व उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन

Panna News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना ने आज भारतीय सेना के अपमान के विरोध में प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह व उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय तिवारी के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने विजय शाह और जगदीश देवड़ा पर भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सेना का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह, राजेश तिवारी, पुरुषोत्तम जडिया, सुनील अवस्थी, शशिकांत दीक्षित, शिव प्रकाश दीक्षित, रेहान मोहम्मद, अंकित शर्मा, दीपक तिवारी, नृपेन्द्र परिहार, अनीस खान, वैभव थापक, सौरभ पटेरिया, भूपेंद्र परमार, कदीर खान, राजबहादुर पटेल, रियासत खान, अनीश पिंकू सिद्दकी, एजाज खान, वेदांत मिश्रा, अक्षय जैन, धीरेंद्र पाठक, रज्जन यादव सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे। अक्षय तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना हमारे देश की शान है और उनका अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह विजय शाह और जगदीश देवड़ा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय शाह और जगदीश देवड़ा के पुतले जलाए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Created On :   19 May 2025 3:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story