- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कृषक प्रशिक्षण रथ को हरी झण्डी...
कृषक प्रशिक्षण रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

By - Bhaskar Hindi |6 Sept 2023 2:58 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा 25 कृषकों के दल को राज्य के अंदर भ्रमण सह प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया है। कृषक प्रशिक्षण दल को पवई जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहनी मिश्रा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। सहायक संचालक उद्यान पी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि भ्रमण दल में शामिल प्रगतिशील कृषक कटनी व जबलपुर इत्यादि स्थानों का भ्रमण करेंगे। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के वैज्ञानिकों द्वारा भ्रमण दल को आवश्यक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस दौरान पॉली हाउस व शेडनेट हाउस में सब्जी उत्पादन की विधि प्रायोगिक तौर पर समझाई जाएगी। भ्रमण दल के साथ ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी ईश्वरदयाल अहिरवार को भी भेजा गया है।
Created On :   6 Sept 2023 2:58 PM IST
Next Story