- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिला कांग्रेस कमेटी निकाली गई जय...
Panna News: जिला कांग्रेस कमेटी निकाली गई जय हिंद यात्रा

- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार
- जिला कांग्रेस कमेटी निकाली गई जय हिंद यात्रा
Panna News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा सेना के सम्मान में जय हिंद यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में पन्ना जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा के नेतृत्व में तथा देश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी राजभान सिंह पटेल, भूपेंद्र राहुल की उपस्थिति में जय हिंद यात्रा पन्ना जिला मुख्यालय में निकाली गई। उक्त यात्रा नवनिर्मित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से प्रारंभ हुई तथा अजयगढ़ चौराहा बड़ा बाजार गोविंद चौक, बलदेव चौक, कटरा बाजार, अंबेडकर चौक होते हुए गांधी चौक पहुंची।
जहां पर यात्रा का समापन किया गया यात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामावतार तिवारी, सेवादल के अध्यक्ष राम बहादुर द्विवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष अनीश खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्रनगर आनंद शुक्ला, पन्ना अक्षय तिवारी, अजयगढ़ दादूराम मिश्रा, गुनौर बबलू गौतम, अमानगंज बाबू सिंह राजपूत, पवई माखन पटेल, शाहनगर शालिग्राम गौतम, शशिकांत दीक्षित, भूपेंद्र सिंह परमार, वैभव थापक, पुरुषोत्तम जडिया, रेहान मोहम्मद, जन्मेजय अरजरिया, श्रीमती आस्था तिवारी, देवकी प्रजापति, श्रीमती रहीमा खातून व नरेंद्र विश्वकर्मा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।
Created On : 31 May 2025 11:35 AM