- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नागपंचमी पर छात्र-छात्राओं को खिलाई...
Panna News: नागपंचमी पर छात्र-छात्राओं को खिलाई गई कबड्डी

- मुख्यालय शाहनगर के संदीपनी विद्यालय में
- नागपंचमी पर छात्र-छात्राओं को खिलाई गई कबड्डी
Panna News: मुख्यालय शाहनगर के संदीपनी विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्कूल टाईम के अंतिम पीरियड में कबड्डी की प्रैक्टिस कराई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य भरत लाल पाण्डेय की मौजूदगी में 6 से 9वीं के छात्र शामिल रहे। जहां एनसीसी अधिकारी अखिलेश मिश्रा और स्पोट्र्स शिक्षक ने बारी-बारी से वार्म-अप, मेन प्रैक्टिस व फिर कूलडाउन शब्दों का संबोधन करते हुये प्रेक्टिस कराई गई। बताया गया कि वार्म-अप में स्ट्रेचिंग और हल्के व्यायाम शामिल हो सकते हैं जबकि मेन प्रैक्टिस में रेडिंग, डिफेंस और रणनीति पर ध्यान दिया जा सकता है। अंत में कूल-डाउन में धीरे-धीरे व्यायाम करना और आराम करना शामिल होता है साथ ही विद्यालय प्राचार्य भरत लाल पाण्डेय ने बताया की कबड्डी स्वास्थ्य के लिए एक उत्कृष्ट खेल है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद है। कबड्डी खेलने से सहनशक्ति, गति और ताकत में सुधार होता है साथ ही यह टीम वर्क, सामाजिकता और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देता है।
Created On :   30 July 2025 12:26 PM IST