- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- वैष्णव माता महाविद्यालय में की गई...
पन्ना: वैष्णव माता महाविद्यालय में की गई भगवान गणेश की स्थापना

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नगर की शैक्षणिक संस्था वैष्णव माता विधि महाविद्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई। भगवान श्री गणेश की स्थापना संस्था संचालक अंकुर त्रिवेदी व प्राचार्य अविनाश पाण्डेय द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान संस्था संचालक अंकुर त्रिवेदी द्वारा कहा गया भगवान श्री गणेश जी की पूजा के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं मानी जाती इन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है। जो अपने भक्तों के सारे विघ्नों या संकटों को दूर करते हैं। सभी नए, शुभ या मंगल कार्यों की शुरुआत गणेश जी की पूजा-आराधना से ही होती है इसीलिए इन्हें प्रथम पूज्य कहा जाता है।
महाविद्यालय में प्रतिदिन भगवान की पूजा-अर्चना की जायेगी। इस दौरान महाविद्यालय से सहायक प्राध्यापक मनोज कुमार गौर, राजकुमार सेन, अतुल पाण्डेय, रजनीश गुप्ता, अमित पाण्डेय, अमन चौरहा, ओमकार चतुर्वेदी, अरूण सिंह, श्रीमती नितिका डनायक, नेहा सेन, ऋचा तिवारी, शीभा सिंह सोलंकी, साधना साहू, रामश्री कुशवाहा, सविता सहित अन्य स्टॉफ व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे सभी के द्वारा भगवान की विधि-विधानपूर्वक आरती कर प्रसाद ग्रहण किया गया।
Created On :   21 Sept 2023 2:49 PM IST