- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- नगर पालिका ने निर्माण एवं विध्वंश...
नगर पालिका ने निर्माण एवं विध्वंश अपशिष्ट संग्रहण हेतु चलाया एक दिवसीय अभियान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय के निर्देशन एवं सीएमओ शशिकपूर गढपाले के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा शहर को स्वच्छ करने हेतु विभिन्न अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत दिनांक १५ मई २०२३ को निर्माण एवं विध्वंश अपशिष्ट संग्रहण हेतु एक दिवसीय अभियान चलाया गया। शहर में आमजनों के द्वारा निर्माण कार्य किये गये हैं एवं कराये भी जा रहे हैं जिस कारण शहर में निर्माण एवं विध्वंश अपशिष्ट की मात्रा भी बढी है। कुछ लोग अपना अपशिष्ट खुले सार्वजनिक क्षेत्रों में रख देते हैं जिससे आमजन को असुविधा होती है। निकाय द्वारा इन लोगों को पहले हिदायत दी गयी एवं इस हेतु मुनादी भी कराई गयी तत्पश्चात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध जप्ती की कार्यवाही की भी गई।
अभियान शहर के सभी वार्डों में संचालित किया गया जिसके अंतर्गत छत्रसाल पार्क, कोतवाली चौराहा, कटरा मोहल्ला, टिकुरिया मोहल्ला, जिला पंचायत, इंद्रपुरी कालोनी, बस स्टैंड सहित समस्त वार्डों से अपशिष्ट एकत्रित किया गया। यह अपशिष्ट निर्माण एवं विध्वंश अपशिष्ट संग्रहण प्रसंस्करण केन्द्र ले जाया गया। जहाँ इसे प्रसंस्कृत करने की कार्यवाही की गयी। इस अभियान में अजीत सिंह धुर्वे उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी, ओम प्रकाश खरे, सुरेश कुमार नामदेव स्वच्छता निरीक्षक, ओम प्रकाश प्रजापति, आनंद बाल्मीक, दया शंकर, अर्जुन, प्रदीप सहित नगर पालिका का अमला एवं आम जन मौजूद रहे।
Created On :   16 May 2023 12:11 PM IST