- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शिकायतों के निराकरण के लिए नोडल...
शिकायतों के निराकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

By - Bhaskar Hindi |13 Aug 2023 11:20 AM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरजिंदर सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 की प्रक्रिया के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही तथा निराकरण के लिए नोडल एवं सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके लिए अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र को नोडल अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी पवई विधानसभा क्षेत्र भारतीदेवी मिश्रा, रिटर्निंग अधिकारी गुनौर विधानसभा क्षेत्र कुशल सिंह गौतम एवं रिटर्निंग अधिकारी पन्ना विधानसभा क्षेत्र अशोक अवस्थी को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Created On :   13 Aug 2023 11:20 AM IST
Next Story