पन्ना: कांग्रेस और भ्रष्टाचार का पुराना नाता: श्रीमती मीना पाण्डेय

कांग्रेस और भ्रष्टाचार का पुराना नाता: श्रीमती मीना पाण्डेय

डिजिटल डेस्क, पन्ना। झारखण्ड राज्य से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के घर से ३०० करोड नगद जप्त किए जाने के मामले पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पन्ना में जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी व भ्रष्ट नेता का पुतला दहन किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने कहा कि अब तक भाजपा सहित कई अन्य दलों के दर्जनों राजनैतिक कार्यकर्ताओं की सरेआम हत्या हो चुकी है। दुख की बात है कि झारखण्ड में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के बदले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं ही अपराधियों के संरक्षक बनकर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक बात तो स्पष्ट है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार के पुरोधाओं पर शिकंजा कसा है जनता को लूटने वालों पर कार्यवाही हो रही है। राज्यसभा सांसद है धीरज साहू वैसे भ्रष्टाचार और लूट में महारथ हासिल है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इतनी बड़ी रकम किसी एक व्यक्ति की नहीं हो सकती हमें अंदेशा है कि ज़प्त की गई अरबों रुपये की राशि में मुख्यमंत्री सोरेन का भी हिस्सा हो सकता है क्योंकि पूर्व में ऐसी सूचना प्राप्त हुई थी कि हेमंत सोरेन के ठिकानों पर छापेमारी के बाद रूपयों को दूसरे राज्यों में स्थानांतरित किया गया था। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जबसे मुख्यमंत्री बनें हैं उन्होंने विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा को बढावा दिया है। पुतला दहन के दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे सहित विभिन्न भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

Created On :   10 Dec 2023 6:09 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story