वटसावित्री व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, बरगद के पेड में पूजा कर लगाये परिक्रमा

वटसावित्री व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, बरगद के पेड में पूजा कर लगाये परिक्रमा

डिजिटल डेस्क, पन्ना। हिन्दू धर्म में काफी व्रत एवं त्यौहार हैं उनमें से एक महत्वपूर्ण व्रत वट सावित्री है जिसे स्थानीय भाषा में बरा बरसात के नाम से जाना जाता है। इस त्यौहार पर महिलायें व युवतियां सुबह-सुबह स्नान कर घर से पकवान बनाकर, चना की दाल व गुड लेकर बरगद के पेड के नीचे पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हुए वट वृक्ष की परिक्रमा लगाती हैं साथ ही पेड के चारों ओर सूत भी बांधती है। यह व्रत सभी महिलायें अपने पति की दीर्घायु के लिए रखतीं हैं। पन्ना शहर में भी इस व्रत पर शहर के विभिन्न वट वृक्षों पर महिलाओं की सुबह से ही भीड देखी गई। इसके अलावा श्री जुगल किशोर जी मंदिर में भी दिनभर महिलाओं का दर्शनों के लिए तांता लगा रहा।

शाहनगर में भी महिलाओं ने व्रत रखकर की पूजा

वट सावित्री के अवसर पर शुक्रवार को शाहनगर की सुहागिनों महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की। केन नदीं स्थित पुराने वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने बडी संख्या में पूजा की और पकवान चढाये। महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे कथा सुनकर परिक्रमा कर मौली सूत बांधी।

Created On :   20 May 2023 2:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story