- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विकासखण्ड स्तरीय शालेय कबड्डी एवं...
Panna News: विकासखण्ड स्तरीय शालेय कबड्डी एवं खो-खो खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, जिला स्तर के लिए ७२ चयनित प्रतिभागी किये गये रवाना

- विकासखण्ड स्तरीय शालेय कबड्डी एवं खो-खो खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- जिला स्तर के लिए ७२ चयनित प्रतिभागी किये गये रवाना
Panna News: स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गये खेल कैलेण्डर के अनुक्रम में शाहनगर विकासखण्ड अंतर्गत कबड्डी तथा खो-खो की खेल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विकासखण्ड अंतर्गत विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ संदीपनी विद्यालय शाहनगर के प्राचार्य भरतलाल पाण्डेय, बीआरसी अमित श्रीवास्तव, शिक्षक संपत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
अतिथियों द्वारा खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया गया। प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन होने के साथ ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विकासखण्ड से ७२ खेल प्रतिभागी चयनित किये गये। इस खेल प्रतियोगता में संदीपनी विद्यालय, शासकीय हायर सेकेन्ङरी स्कूल शाहनगर, शासकीय हाई स्कूल कचौरी, शासकीय हाई स्कूल पुरैना, शासकीय हाई स्कूल रोहनियां के स्कूली बच्चे शामिल रहे।
Created On :   27 Aug 2025 12:53 PM IST