Panna News: ट्रांसफॉर्मर में करंट फैलने से बैल की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

ट्रांसफॉर्मर में करंट फैलने से बैल की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
लगातार बारिश के चलते ट्रांसफॉर्मर से करंट जमीन पर फैल गया था, जिसकी चपेट में आने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई।

डिजिटल डेस्क,पन्ना। शाहनगर क्षेत्र के ग्राम तिंदुनी में ट्रांसफॉर्मर से करंट फैलने के कारण पशुपालक बीनू कुमार चौधरी के बैल की मौत हो गई। बताया गया कि लगातार बारिश के चलते ट्रांसफॉर्मर से करंट जमीन पर फैल गया था, जिसकी चपेट में आने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग और करंट फैलने की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने मृत बैल का उचित मुआवजा देने तथा ट्रांसफॉर्मर की तत्काल मरम्मत कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

Created On :   2 July 2026 1:33 PM IST

Tags

Next Story