- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के...
Panna News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, आपस में हुई मारपीट

Panna News: सिमरिया थाना की हरदुआ चौकी अंतर्गत ग्राम सटवा में ०1 अक्टूबर की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया जो मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों ओर से महिलाएं एवं पुरुष घायल हुए और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट व गाली-गलौंज के आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहले पक्ष से फरियादी अशोक यादव ने शिकायत दी कि वह अपने साथी के साथ बैठे थे तभी दुर्जन यादव गालियां देते हुए आया और डंडे से हमला कर दिया। शिशुपाल यादव ने भी लाठी से मारपीट कर दी वहीं नत्थू और बृजेन्द्र यादव ने भी हाथापाई की। बीच-बचाव करने पहुंचे अशोक के बेटे विजयपाल व पत्नी द्रोपती को भी पीटा गया। इस घटना में अशोक, विजयपाल और द्रोपती को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष से नत्थू यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी प्यारीबाई घर के बाहर बैठी थीं तभी अशोक यादव शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा और फावड़े से वार कर घायल कर दिया।
बीच-बचाव करने पर विजयपाल ने फरसा से हमला कर नत्थू के सिर पर चोट पहुंचाई। आरोप है कि अशोक का दूसरा बेटा रविन्द्र और पत्नी द्रोपती भी मारपीट में शामिल हो गए और दुर्जन यादव पर हमला कर दिया। जाते समय आरोपियोंं ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अशोक की रिपोर्ट पर दुर्जन यादव, शिशुपाल यादव, नत्थू यादव और बृजेन्द्र यादव के खिलाफ एवं नत्थू यादव की रिपोर्ट पर अशोक यादव, विजयपाल, रविन्द्र और द्रोपती बाई के विरूद्ध बीएनएस की धारा २९६, ११५(२), ३५१(२), ३(५) के पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Created On :   4 Oct 2025 3:09 PM IST