- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिला कांग्रेस द्वारा मनाई गई...
Panna News: जिला कांग्रेस द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Panna News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही सम्मान के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पन्ना में भी दोनों महापुरुषों की जन्म जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने माल्यापर्ण करते हुए नमन किया तत्पश्चात अंबेडकर चौक से गांधी चौक तक रैली निकाली गई एवं महापुरुषों की अमर रहे। जयकारों से उन्हेंं सम्मान दिया गया रैली गांधी चौक पहुंची तथा उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारों से पूरा गांधी चौक क्षेत्र गूंज गया तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीस खान द्वारा गांधी चौक पर एक सादा कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित सभी वरिष्ठ, युवा कांग्रेसियों तथा महिलाओं का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय भास्कर देव बुंदेला, शिवजीत सिंह, प्रत्याशी जीवन लाल सिद्धार्थ, जिला प्रभारी भूपेंद्र राहुल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामावतार तिवारी, कांग्रेस नेता पंडित रामकिशोर मिश्रा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह परमार, पुरुषोत्तम जडिया, राजेश तिवारी, मार्तण्ड देव बुंदेला, शिवप्रकाश दीक्षित व अक्षय तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   4 Oct 2025 3:15 PM IST