Panna News: भव्यता के साथ मनाया गया दशहरा उत्सव, ६२ फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया गया दहन

भव्यता के साथ मनाया गया दशहरा उत्सव, ६२ फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया गया दहन

Panna News: श्री जुगल किशोर जी रामलीला एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में विजयादशमी दशहरा उत्सव पॉलीटेक्निक मैदान पर भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान पन्ना में पहली बार ६२ फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। साथ ही आदर्श रामलीला मंडली कामता पवई के कलाकारों द्वारा कुंभकरण, मेघनाथ वध और रावण वध की रामलीला का शानदार मंचन भी किया गया। दशहरा उत्सव के इस आयोजन में बद्रिका आश्रम के शंकराचार्य वासुदेवनंद सरस्वती के प्रतिनिधि के रूप में उनके शिष्य मंडली विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय, भाजपा पन्ना नगर मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, कलेक्टर सुरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू मंच पर उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति में भगवान श्री राम का लक्ष्मण और हनुमान जी सहित पूरी वानर सेना के साथ रथ पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर अतिथियों द्वारा आरती एवं माल्यार्पण कर झांकी का स्वागत किया गया। इस दौरान दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक के राम अवतार बब्लू पाठक, अध्यक्ष देवी प्रसाद दीक्षित, उपाध्यक्ष राजकुमार रिछारिया, विवेक पाण्डेय व सुशील सेन ने सभी अतिथियों को तुलसी पौधा भेंटकर के उनका स्वागत किया। इसके बाद कुंभकरण, मेघनाथ वध, रावण वध की रामलीला का शानदार मंचन किया गया जो लगभग तीन घंटे तक चलता रहा। रामलीला मंचन के दौरान लगभग पांच हजार की संख्या में दर्शक पूरे समय तक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार वर्मा ने किया। रामलीला के युद्ध का संचालन राजकुमार रिछारिया ने किया।

62 फीट ऊंचा रावण का पुतला रहा आकर्षण का केन्द्र

इस दौरान मुख्य आकर्षण 62 फीट ऊंचा रावण का पुतला रहा। इसके निर्माण में विवेक पाण्डेय, राजेंद्र कुशवाहा, कमलेश राजपूत, सुशील सेन, विनोद लखेरा, आदित्य दीक्षित, वीरेंद्र यादव का प्रमुख सहयोग रहा। हालांकि दशहरा के दिन दोपहर ०2 बजे से शाम ०6 तक हुई मूसलाधार बारिश ने आयोजकों की व्यवस्थाओं को काफी हद तक प्रभावित किया जिससे पूरा मैदान कीचड़ में तब्दील हो गया। रावण का पुतला एवं आतिशबाजी पूरी तरह से गीली हो गई पानी से भरे मैदान में मिट्टी में पकड़ ना मिलने के कारण 62 फीट ऊंचे और लगभग 30 क्विंटल वजनी पुतला तीन क्रेन लगाकर भी काफी प्रयासों के बाद खड़ा हो पाया। इस दौरान आयोजकों ने कीचड़ में घुटनों तक घुसकर रावण के पुतले को खड़े करने में भरसक एवं सराहनीय प्रयास किया तब जाकर रात्रि में लगभग 12 बजे रावण के पुतले का दहन हुआ।

पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद

दशहरा उत्सव के दौरान पॉलिटेक्निक मैदान पर पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद एवं चाक चौबंद रही। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान, एसडीओपी शिव प्रताप सिंह बघेल नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा एवं यातायात प्रभारी नीलम लक्ष्कार के साथ पूरा पुलिस बल कार्यक्रम पूर्ण होने तक सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा। वहीं जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम संजय नागवंशी भी व्यवस्था में तैनात रहे। दशहरा उत्सव में बजरंग रामलीला समिति कामता पवई के कलाकारों द्वारा रामलीला का शानदार मंचन किया गया। अंत में संरक्षक रामअवतार बब्लू पाठक व अध्यक्ष देवी दीक्षित ने सामूहिक रूप से सभी का आभार व्यक्त किया।

Created On :   4 Oct 2025 2:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story