- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल...
Panna News: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल आज आयेंगे पन्ना

Panna News: मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल प्रात: ०९ खजुराहो से चलकर मडला पहुंचेंगे। जहां पर कांग्रेसजन उनकी आगवानी करेंगे। श्री सिंह प्रात: १० बजे इंद्रपुरी कालोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में वीरंगना अवंतीबाई लोधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यक्र्ताओं से उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाये जाने की अपील की है।
यह भी पढ़े -सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी से होगा जल स्त्रोतों के संरक्षण का कार्य, पवई विधायक ने बनौली में किया तृतीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ
Created On :   20 March 2026 2:34 PM IST












