- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शाहनगर में किया गया देवी मां का...
Panna News: शाहनगर में किया गया देवी मां का विसर्जन

Panna News: शाहनगर मुख्यालय में पूरे नौं दिनों तक पण्डालों में देवी मां की प्रतिमाओं की स्थापना कर विधि-विधान के साथ पूजन किया गया व प्रतिदिन आरती में काफी संख्या में श्रृद्धालु शामिल होते रहे। एक इस समारोह में दो दिवसीय एक चल समारोह निकाला गया। बुधवार को काली माता सहित 9 देवियों की प्रतिमा विसर्जित हुई। वहीं गुरूवार को भी देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। देवी प्रतिमाओं का विसर्जन स्थानीय केन नदीं के चकरा घाट में पूरे विधि-विधान के साथ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। इस दौरान थाना पुलिस व सदर पटवारी स्वतंत्र लटौरिया उपस्थित रहे। चल समारोह में कस्बे में विराजी बङी मढिया में मां काली और शारदेय के साथ नौ बहनों के समक्ष बोये गये। जवारों जौ के अंकुर जिन्हें देवी की विशेष कृपा और मन्नत पूरी होने का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु इन जवारों को विधि-विधान से नौं दिन तक पूजते हैं। इस दौरान लोग ढोलक व नगडिया की थाप पर माता की भगतेें गाते हुए खेर माता स्थान पर पहुंचे।
Created On :   4 Oct 2025 2:47 PM IST