Panna News: जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम आयोजित

जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम आयोजित
नवांकुर संस्था जन अभियान परिषद सेक्टर ककरहटी के आदर्शन ग्राम गढ़ीपड़रिया में आंगनबाडी व यात्री स्थल में जल प्याऊ करूणामय अमृतजन कल्याण समिति पन्ना द्वारा जल प्याऊ सेवा की गई।

Panna News: नवांकुर संस्था जन अभियान परिषद सेक्टर ककरहटी के आदर्शन ग्राम गढ़ीपड़रिया में आंगनबाडी व यात्री स्थल में जल प्याऊ करूणामय अमृतजन कल्याण समिति पन्ना द्वारा जल प्याऊ सेवा की गई। जिसमें ग्रामवासी को राहगीरों को गर्मी में पीने के लिए शुद्ध पेयजल मिले क्योंकि जल ही जीवन है, जल है तो कल है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों और आम जनमानस के लिए शीतल जल की व्यवस्था मिट्टी के मटके में शुद्ध जल भरकर मटके की पूजा की गई एवं जल ही जीवन है के नारे भी लगाए गए। नवांकुर संस्था द्वारा ग्राम, वार्ड के प्रमुख स्थानों पर दीवार लेखन का कार्य किया गया।

संजय खरे द्वारा जन अभियान परिषद जिला समन्वयक सुश्री अनीता जाटव द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं सभी अभियान में सहयोग करने का आश्वासन दिया। दूसरी गतिविधि ग्राम गढ़ीपड़रिया के सरपंच के गृह निवास पर बैठक रखी गई। जिसमें आगामी कार्यक्रम में जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी करुणा खरे द्वारा दी गई एवं बैठक में रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में समाजसेवी संजय खरे, अजय खरे, राजू, पूजा, हर्ष, नागेंद्र सिंह बुंदेला, करूणा खरे, अखिलेश एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने ग्राम प्रस्फुटन समिति को मजबूत संगठन बनाने का भी आश्वासन बैठक में दिया। इस अभियान में नवांकुर संस्था से नागेंद्र सिंह बुंदेला द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


Created On :   30 March 2026 4:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story