- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की...
Panna News: अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह डंपर जप्त, कई चालकों ने डर से वाहन जंगलों में छिपाए

Panna News: पन्ना जिले में खनिज विभाग की टीम ने रविवार को अवैध रेत परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने जांच के दौरान कुल ०६ डंपर पकड़े हैं जिनमें एक डंपर ओवरलोडिंग में तथा ०५ डंपर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए जप्त किए गए। खनिज अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि अजयगढ़ से पन्ना तक रेत से भरे ट्रकों के अवैध परिवहन की सूचना मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए रविवार ०2 नवंबर को अजयगढ़ रोड दहलान चौकी तथा बायपास स्थित पोस्ट ऑफिस चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान ०६ डंपर पकड़े गए और सभी को सिविल लाइन चौकी पन्ना में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध रेत परिवहन करने वालों में हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार कई ट्रक और ट्रैक्टर चालकों ने विभाग की जांच की आशंका में अपने वाहन जंगलों में ले जाकर छिपा दिए और मौके से फरार हो गए। विभाग ने बताया कि जप्त किए गए वाहनों पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
Created On :   6 Dec 2025 6:08 PM IST














